Menu
blogid : 8924 postid : 345

कायदे -आजम को ढूढ़ के ………?

khwahishein yeh bhi hain
khwahishein yeh bhi hain
  • 195 Posts
  • 470 Comments

कायदे -आजम को ढूढ़ के ………?
………………
फिरका -परस्ती का बिगुल
चलो -बजाते हैं ,
कायदे-आजम को ढूँढ़ के
चलो -आते हैं ।।
काली -स्याह रात और
उस पे पसरा- सन्नाटा,
घर से निकल के मौजूदगी
चलो -दर्ज कराते ।।
कायदे -आजम को ढूँढ़ के
चलो – आते हैं ।।
ये तंग-हाल मुफलिसी
उस पे बेरोजगारी का बुखार,
जेहन की मिल्कियत
चलो -बेच के आते हैं ।।
कायदे -आजम को …..!
चाक -चौबंद खिड़कियाँ -दरवाजे
और बंधे हाथ ,
इन दीवारों को , हंस के
चलो – चिढाते हैं ।।
कायदे -आजम को ढूँढ़ के
चलो -आते हैं ।।।।।।।।।।।
सीमा सिंह ।।।।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply